नागरिकता पर रार जारी, केरल में CAA की भ्रांतियों को दूर करने गए ABVP कार्यकर्ताओं पर हमला

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2019

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पूर्वोत्तर से लेकर दिल्ली तक देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन चल रहे हैं। इस ऐक्ट को लेकर समाज में फैली कई तरह की भ्रांतियों को लेकर सरकार ने दूर करने के प्रयास जारी कर दिए हैं। वहीं बीजेपी की छात्र ईकाई संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दक्षिण के राज्य़ केरल में नागरिकता संशोधन अधिनियम से जुड़े भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश में भारी विरोध और रोष का सामना करना पड़ा। एबीवीपी ने अपने ट्वीटर एकाउंट से एक वीडियो ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम से जुड़े के मिथकों को स्पष्ट करने और छात्रों को इसके बारे में समझाने के प्रयास के दौरान केरल के वर्मा कॉलेज में एसएफआई के गुंडों द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से हमला किया गया। 

 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका