रईसी के हेलीकॉप्टर में दुर्घटनाग्रस्त होती ही आग लगी थी, हमले का कोई संकेत नहीं मिला: ईरानी सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2024

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी जिस हेलीकॉप्टर में सवार थे उसमें दुर्घटनाग्रस्त होते ही आग लग गई थी और इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि उस पर कोई हमला किया गया था। ईरानी मीडिया ने हादसे के जांचकर्ताओं के हवाले यह जानकारी दी। रविवार को हुई दुर्घटना में रईसी के अलावा देश के विदेश मंत्री और छह अन्य लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना की जांच कर रहे सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ का बयान बृस्पतिवार देर रात सरकारी टेलीविजन चैनल पर पढ़ा गया। 

बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर पर हमला होने का कोई संकेत नहीं मिला है और इसके मार्ग में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था। ‘बेल’ हेलीकॉप्टर ईरान के उत्तर-पश्चिम में कोहरे वाले सुदूर पहाड़ी इलाके में रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था।

प्रमुख खबरें

देशभर में 21 अक्टूबर को पहली बार मनाया जा सकता है Police Flag Day

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले DDA इंजीनियर के परिजनों को दिलाया ₹1.43 करोड़ मुआवजा

सड़क मंत्रालय ने Highway Projects में गंभीर हादसों पर दो निर्माण कंपनियों पर लगाया कड़ा नियम

Prabhas की Spirit अब Diwali 2027 पर होगी रिलीज, Ramayana Part 2 से बड़ा क्लैश