राज ठाकरे और CM योगी की महामुलाकात, सड़कों पर लगे 'चलो अयोध्या, जय श्री राम' वाले पोस्टर

By अभिनय आकाश | May 02, 2022

लाउडस्पीकर मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या जाएंगे। राज ठाकरे रामलला के दर्शन करेंगे। 6 जून को राज ठाकरे सीएम योगी से भी मुलाकात करेंगे। राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा की तैयारियां अभी से जोरों पर है। जिसकी  बानगी अभी से दिखाई देने लगी है। मनसे प्रमुख की अयोध्या यात्रा के पोस्टर मुंबई की सड़कों पर नजर आ रहे हैं। जिसमें भगवा कपड़ो में राज ठाकरे को दिखाया गया है।

इसे भी पढ़ें: 'आउटसाइडर्स' को बाहरी नहीं मानते मराठी, C वोटर सर्वे में हुए चौंकाने वाले खुलासे

इससे पहले लाउडस्पीकर विवाद पर बोलते हुए राज ठाकरे ने कहा कि ये कोई मुद्दा नहीं है, ये अब खत्म हो गया। आप बजाओगे तो हम भी हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। 3 तारीख को ईद है। तब कुछ बोलूंगा नहीं, 3 के बाद किसी की सुनूंगा नहीं।  इसके साथ ही राज ठाकरे ने हिंदुओं से विनती करते हुए कहा कि जहां भी लाउडस्पीकर दिखे उसके सामने हनुमान चालीसा बजाएं। 3 के बर्फ क्या होगा मुझे नहीं पता। नहीं सुनना आता इन्हें तो एक बार हो जाने दीजिए जो होगा। 

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान