कृषि कानून के विरोध में किसान करेंगे 26 जून को चंडीगढ़ में राजभवन का घेराव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

जींद (हरियाणा)। हरियाणा में भाजपा-जजपा विधायकों के घेराव के बाद अब किसान 26 जून को चंडीगढ़ में राजभवन का घेराव करेगें और राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करेगें। किसान नेता मॉ. बलवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए दावा किया है कि नरवाना क्षेत्र से भारी संख्या में किसान राजभवन का घेराव करने के लिए जाएगें। उन्होने यह भी बताया कि इससे पहले 14 जून को प्रदेश भर मे किसान धरना स्थलों पर सिख पंथ के गुरू अर्जुन देव का शहादत दिवस मनाकर एकता का परिचय देगें।

इसे भी पढ़ें: ब्राउनी में ड्रग्स? एनसीबी ने मुंबई की बेकरी में छापा मारा, भांग आधारित ब्राउनी जब्त की

उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द से किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए और कृषि बिलों को रद्द करना चाहिए। उन्होने आह्वान किया कि 26 जून को भारी संख्या में किसान राजभवन का घेराव करने पहुचें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर