पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में राज कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By रेनू तिवारी | Jul 27, 2021

महाराष्ट्र। मुंबई की एक अदालत ने पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और रयान थोरपे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले मुंबई की एक अदालत ने अश्लील फिल्मों के कथित निर्माण और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रसारित करने से जुड़े मामले में कारोबारी राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत शुक्रवार को 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी थी। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति, कुंद्रा को शहर की पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर कथित व्हाट्सऐप बातचीत के कम से कम चार स्क्रीनशॉट आए हैं जिसमें कुंद्रा ‘एच अकाउंट’ ग्रुप के दूसरे सदस्य के साथ ‘प्लान बी’ की चर्चा कर रहे थे। ग्रुप के एक सदस्य ने मेल के स्क्रीनशॉट को साझा किया जो ऐप (हॉटशॉट) की स्थिति के बारे में गूगल प्ले टीम ने भेजा था। इस पर कुंद्रा ने कथित तौर पर जवाब दिया, ‘‘प्लान बी के तहत ज्यादा से ज्यादा दो-तीन हफ्ते में लाइव आईओएस और एंड्रायड पर नया ऐप शुरू किया जाएगा।’’ इस बातचीत के दौरान रॉब डिजिटल मार्केटिंग हॉटशॉट नामक सदस्य ने कुंद्रा से पूछा, ‘‘तब तक क्या हम सभी बोल्ड फिल्मों को रोक देंगे और प्ले स्टोर पर फिर से अपील करेंगे।’’ पुलिस ने मलवानी थाने में चार फरवरी को दर्ज मामले में कुंद्रा को सोमवार को ‘मुख्य साजिशकर्ता’ बताया था। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Meena Kumari Birth Anniversary: Tragedy Queen का फिल्मी सफर जितना सफल, असल जिंदगी उतनी दर्दनाक

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब