कभी भी हो सकती है राज ठाकरे की गिरफ्तारी, 6 अप्रैल को कोर्ट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट

By अंकित सिंह | May 03, 2022

महाराष्ट्र में चल रहे लाउडस्पीकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के लिए मुश्किलें कभी भी बढ़ सकती हैं। दरअसल, कभी भी राज ठाकरे की गिरफ्तारी हो सकती है। आपको बता दें कि राज ठाकरे के खिलाफ शिराला की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 6 अप्रैल को गैर जमानती वारंट जारी किया था। हालांकि इस वारंट पर अब तक मुंबई पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि अदालत ने मुंबई पुलिस आयुक्त से गैर जमानती वारंट के तहत से राज ठाकरे को गिरफ्तार करने के लिए कहा था। हालांकि मुंबई पुलिस की ओर से अब तक गिरफ्तारी को अंजाम नहीं दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सांगली में शिराला कोर्ट ने 6 अप्रैल को राज ठाकरे के खिलाफ एक आपराधिक मामले में आईपीसी की धारा 143, 109, 117, 7 और मुंबई पुलिस अधिनियम के 135 के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया था। हालांकि अब तक मुंबई पुलिस की ओर से राज ठाकरे को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसी को लेकर अदालत ने पुलिस से सवाल किया है। अदालत ने पूछा है कि 6 अप्रैल को वारंट जारी करने के बाद भी इलाज के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई है?

प्रमुख खबरें

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने विधेयकों के नाम में हिंदी शब्दों के इस्तेमाल की आलोचना की

जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में आतंकवाद से जुड़े मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी, संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर CIK ने ली तलाशी

Vijay Diwas 2025: हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है विजय दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

Australia Bondi Beach Shooting | बॉण्डी बीच पर हुई गोलीबारी ‘इस्लामिक स्टेट’ से प्रेरित थी, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने किया खुलासा