Raj Thackeray ने मनसे कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित के लिए काम करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2023

ठाणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से कहा है कि उन्हें निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्य करना चाहिए। ठाकरे ने शनिवार को ठाणे के दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। ठाणे और आर्थिक रूप से संपन्न बृहन्मुंबई महानगर पालिका सहित राज्य में विभिन्न नगर निकायों के चुनाव होने वाले हैं। इस संबंध में तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है। ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से मतदाताओं तक पहुंचने और उन्हें उन योजनाओं से अवगत कराने को कहा जो पार्टी ने उनके लिए बनाई हैं।

इसे भी पढ़ें: मिशन 2024 पर आया योगी आदित्यनाथ का बयान, कहा- पांचवीं ताकत बनकर उभरा देश

 इससे पहले, उन्होंने शनिवार को यहां एक जैन मंदिर में भी दर्शन किए और एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आचार्य चिदानंद सूरीश्वरजी ने इस कार्यक्रम में कहा कि केवल राज ठाकरे ही अपने ताऊ (दिवंगत शिवसेना संस्थापक) बाल ठाकरे के ‘‘अखंड भारत’’ के सपने को साकार कर सकते हैं। संत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को शामिल करने समेत ‘‘अखंड भारत’’ का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

Bihar: पुलिस हिरासत में मौत को लेकर थाने में आगजनी के आरोप में 19 गिरफ्तार

Gaza में संघर्ष पर नयी योजना पर कार्य नहीं किया गया तो पद छोड़ दूंगा : गैंट्ज

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान प्रारंभ

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई