Maharashtra में राज ठाकरे ने उठाया लाउडस्पीकर का मुद्दा, बोले- अगर हम सत्ता में आए तो मस्जिदों से...

By अंकित सिंह | Nov 07, 2024

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने अमरावती में एक रैली के दौरान मस्जिदों पर लाउडस्पीकर का मुद्दा फिर उठाया। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मुस्लिम नेता महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के लिए वोट मांगने के लिए मस्जिदों से फतवा जारी कर रहे हैं। इसके बात उन्होंने कहा कि मुझे शक्ति दीजिए और मैं सुनिश्चित करूंगा कि महाराष्ट्र में किसी भी मस्जिद पर एक भी लाउडस्पीकर न हो।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Elections | बीएमसी कमिश्नर का ऐलान, महाराष्ट्र में मतदान वाले दिन 20 नवंबर को मुंबई के सभी दफ्तरों में पेड लीव होगी

इस बीच, पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि मनसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर लड़ेगी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख ने 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी का समर्थन किया था और राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था। उन्होंने कहा कि मनसे स्वतंत्र रूप से विधानसभा चुनाव लड़ेगी, उन्होंने कहा कि वे किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अपने वक्तृत्व कौशल के लिए जाने जाने वाले फायरब्रांड नेता ने कहा, "हम पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ेंगे। चुनाव के बाद मनसे सरकार में होगी। मनसे सभी राजनीतिक दलों के बीच सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।"

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर