Loksabha Elections से पहले Raj Thackeray पहुंचे दिल्ली, NDA में शामिल होने की अटकलें तेज

By रितिका कमठान | Mar 19, 2024

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे 18 मार्च को देर रात दिल्ली पहुंचे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनके दिल्ली पहुंचते ही अटकल तेज हो गई है कि वह बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकते हैं। दोनों दलों के बीच गठबंधन पर चर्चा हो रही है। 

बता दें कि बीजेपी और मनसे दोनों की विचारधारा को आपस में काफी अधिक समान है क्योंकि दोनों ही हिंदुत्व विचारधारा का पालन करती हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ गठबंधन करने के लिए इच्छुक हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे मगर बीजेपी के लिए प्रचार जरूर किया था।

नेताओं में मुलाकातों का दौर जारी

गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में मनसे के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। फरवरी में राज ठाकरे और मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार के बीच उनके घर पर मुलाकात हुई थी। इसके अलावा फरवरी में मनसे के नेता और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के बीच भी मुलाकात हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर