जश्न मनाना ठीक नहीं होगा... राज ठाकरे के बेटे ने पीएम मोदी को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पत्र

By अंकित सिंह | May 19, 2025

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमित ठाकरे ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर का जश्न मनाने के लिए भाजपा की तिरंगा यात्राओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब युद्ध खत्म नहीं हुआ है और अस्थायी युद्धविराम लागू है, तो विजय रैलियां आयोजित करना अनुचित है। हालांकि, राज्य मंत्री आशीष शेलार ने ठाकरे की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि रैलियां महज राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि भारतीय सैनिकों के साहस को श्रद्धांजलि हैं।

ठाकरे ने पत्र में कहा, "युद्ध समाप्त नहीं हुआ है; एक अस्थायी युद्ध विराम लागू है। जब परिणाम अभी भी अनिश्चित है, तो विजय रैलियां आयोजित करना अनुचित है। नागरिकों को संयम बरतना चाहिए और इसके बजाय शहीदों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए।" जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर जवाबी हमले किए।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र : रत्नागिरि जिले में सूखी नदी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत, दो अन्य घायल

मनसे नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री शेलार ने कहा, "आज दुनिया भारत की तारीफ कर रही है। हम कूटनीति में भी अग्रणी हैं। इसलिए, हम दूसरों की बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।" उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राएं योजना के अनुसार जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राएं योजना के अनुसार जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि रैलियां महज राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि भारतीय सैनिकों के साहस को श्रद्धांजलि हैं। शेलार ने कहा, "लोग हमारे जवानों और पीएम मोदी के पीछे मजबूती से खड़े हैं।"

प्रमुख खबरें

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!