राजा रघुवंशी हत्याकांड: मेघालय की अदालत ने तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2025

मेघालय की एक अदालत ने मई में इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बुधवार को तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तीनों को हत्या के मामले में सबूत छिपाने के आरोप में मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया था

इस हत्या मामले में सोनम, उसके प्रेमी राज कुशवाह और उसके दोस्तों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सोनम और रघुवंशी की 11 मई शादी हुई थी।

रघुवंशी 23 मई को मेघालय में हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। दो जून को उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक गहरी खाई में मिला था।

प्रमुख खबरें

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग