Raja Ravi Varma Birth Anniversary: Indian Art के Legend राजा रवि वर्मा, अंग्रेजों ने दिया था 'Kaisar-i-Hind' का सम्मान

By अनन्या मिश्रा | Apr 29, 2026

प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा का 28 अप्रैल को जन्म हुआ था। उन्होंने भारतीय हिंदुओं के देवी-देवताओं को चेहरा और स्वरूप दिया था। राजा रवि वर्मा ने इन चित्रों को बनाने से पहले वेद पुराणों को अच्छे से अध्ययन किया था। वह देश भर में घूमे और फिर देवी-देवताओं के चित्र बनाए। राजा रवि वर्मा को भारतीय कला के इतिहास में सबसे महान चित्रकारों में से एक माना जाता है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर राजा रवि वर्मा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Ramdhari Singh Dinkar Death Anniversary: कलम से क्रांति की आग, जानिए 'राष्ट्रकवि' के Freedom Fighter बनने की कहानी

ऐसे बनाई पहली तस्वीर

एक बार जो राजा रवि वर्मा ने रंगों को हाथ लगाया, तो प्रकृति के हर रूप को वह कागज पर उकेरते चले गए। एक दिन उन्होंने उन्होंने पौराणिक चरित्रों के चित्रांकन का फैसला लिया। इसके बाद उन्होंने एक युवती को तैयार किया। वह युवती पिछले कई घंटों से मौन एक ही मुद्रा में बैठी रही। वह एक कोने को लगातार देख रही थी कि उसकी आंखों की पुतलियां भी नहीं घूम रही थी। जोकि किसी सामान्य स्त्री के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। लेकिन वह सामान्य नहीं थी। राजा ने उसमें ऐसा रंग और आत्मविश्वास भरा कि वह दैवीय़ हो गई और इसी का प्रभाव रहा कि उसकी आंखों में दया के भाव थे।

मां सरस्वती के स्वरूप को उकेरा

चेहरे पर तेज था और हथेलियां खुद ही वरद हस्त में बदल गई थीं। दोनों ही अपने काम में दृढ़ थे। इसका प्रभाव ऐसा पड़ा की करीब सवा सौ साल पहले बनी कागज पर कृति हममें ज्ञान का प्रकाश भर रही है। वह दृढ़ स्त्री सुगंधा थी, और जो चित्र बनकर तैयार हुआ था, वह मां सरस्वती का वरद चित्र था।

सम्मान

ब्रिटिश सरकार ने साल 1904 में राजा रवि वर्मा को 'केसर-ए-हिंद' का खिताब दिया था। जोकि उस समय का भारतीय नागरिकों के लिए सबसे बड़ा सम्मान था। राजा रवि वर्मा ने अभिज्ञानशाकुंतलम की शकुंतला का चित्र बनाया था, जोकि उनके सबसे प्रसिद्ध चित्रों में से एक था।

मृत्यु

वहीं 02 अक्तूबर 1906 को चित्रकारी के इस राजा ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम

Asian Games में Ancy Sojan ने 6.53 मीटर कूद के साथ जीता सिल्वर, हरिता को 200m में ब्रॉन्ज

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप