जिस कॉलेज में हिजाब को लेकर विवाद, वहां घातक हथियारों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े रजब और अब्दुल

By अभिनय आकाश | Feb 07, 2022

कर्नाटक के स्कूल और कॉलेज में पहले हिजाब पहने को लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक प्रदर्शन हुए। कर्नाटक में हिजाब से शुरू हुई जंग भगवा वस्त्र तक क्यों पहुंच गई है। इसी बीच किसी बड़ी साजिश की भी आशंका जताई जा रही है। जिसके पीछे की वजह कर्नाटक पुलिस की तरफ से उड्डुपी के एक कॉलेज के पास से दो हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार किया जाना है। ये वही कॉलेज है जहां हिजाब विवाद चल रहा है। पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए लोगों के नाम रजब और अब्दुल माजीद बताए जा रहे हैं। दोनों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक हिजाब विवाद: राहुल ने ट्वीट कर कहा- बेटियों का भविष्य छीना जा रहा है, मां सरस्‍वती भेद नहीं करती हैं

बता दें कि मामला जनवरी का है, जब कर्नाटक के उडुपी के एक कॉलेज में 6 मुस्लिम छात्राएं क्लासरूम में हिजाब पहनने पर अड़ गई थीं। कॉलेज के प्रिंसिपल रूद्र गौड़ा ने कहा था कि छात्राएं कॉलेज कैंपस में हिजाब पहन सकती हैं, लेकिन क्लासरूम में इसकी इजाजत नहीं है। इसके बाद एक स्टूडेंट की मां ने संविधान के अनुच्छे 14 और 25 का हवाला देकर इसे मौलिक अधिकार का हनन बताते हुए याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई 8 फरवरी को होनी है। कर्नाटक सरकार ने इस संबंध में उच्च न्यायालय का अगले सप्ताह कोई आदेश आने तक शैक्षणिक संस्थानों से पोशाक संबंधी मौजूदा नियमों का पालन करने को कहा है।  

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक

The Hague में शरणार्थी नीति विरोधी प्रदर्शन में भड़की हिंसा, पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान