Rajasthan: खड़े वाहनों पर तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

राजस्थान में तेज रफ्तार एक कंटेनर ने दो वैन को कथित तौर पर पीछे से टक्कर मार दी, जिससे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए काम करने वाली एक कंपनी के दो कर्मचारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कोटा के उद्योग नगर थाना अंतर्गत रायपुरा के पास कोटा-बारन राजमार्ग पर बुधवार अपराह्न लगभग दो बजे यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार, दयाराम (चालक), राजकुमार (सहायक), सुनील और मोनू चारों कर्मचारी कोटा से बारां की ओर दो अलग-अलग वैन में यात्रा कर रहे थे। इसने बताया कि रायपुरा के पास राजमार्ग पर उन्होंने अपने वाहन रोक दिए थे।

पुलिस ने बताया कि चारों को तुरंत कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां राजकुमार (22) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दयाराम (23) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UN रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा: Delhi के Red Fort अटैक में Jaish का हाथ, 15 लोगों की ली थी जान

NIOS BEd Bridge Course: B.Ed शिक्षकों की नौकरी पर संकट! Supreme Court के आदेश के बाद NIOS Bridge Course ही आखिरी रास्ता

Pakistan मैच से पहले Team India की अग्निपरीक्षा, Abhishek-Ishan को लेकर टेंशन, Namibia के खिलाफ उतरेगी नई Opening जोड़ी!

रिजिजू का Congress पर बड़ा आरोप, Speaker Om Birla को गाली देने का Secret Video किया शेयर