Rajasthan: जयपुर में गुर्दे के रोग से परेशान युवक ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी इमारत की छठी मंजिल से एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक युवक को गंभीर हालत में सुरक्षा गार्ड और अन्य लोग ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सवाई मानसिंह अस्पताल थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने पीटीआई- को बताया कि मृतक हंसराज जाट टोंक मालपुरा का रहने वाला था। पिता गोगाराम ने बेटे को तीन महीने पहले ही अपना गुर्दा दिया था। कुछ दिनों पहले गुर्दे में फिर से समस्या आई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

गोगाराम ने बेटे को बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे दूध पिलाया। इसके बाद दोनों सो गए। उसके बाद वह बिना बोले वार्ड से बाहर निकल गया और छलांग लगा दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया