राजस्थान: प्रतिबंधित वन्य जीव उत्पाद ऑनलाइन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2025

दिल्ली वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) और झुंझुनू वन विभाग के संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो खुद को वास्तु विशेषज्ञ बताकर प्रतिबंधित वन्य जीव उत्पाद ऑनलाइन बेच रहा था।

सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) हरेंद्र सिंह के अनुसार, आरोपी पर पिछले छह महीने से निगरानी रखी जा रही थी। वह कथित तौर पर वास्तु और ऊर्जा शुद्धीकरण गुरु की आड़ में इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया अकाउंट चलाता था और अपने उत्पादों को व्यावसायिक सफलता और समृद्धि के उपाय के रूप में प्रचारित करता था।

जांचकर्ताओं ने बताया कि साहिल अपने तथाकथित तंत्र पैकेज के जरिए गारंटीशुदा नतीजे देने का दावा करता था और उसने इसकी कीमत 50,000 रुपये से तीन लाख रुपये के बीच रखी थी। उसके ग्राहकों में कथित तौर पर राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के व्यापारी शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर महाराष्ट्र के एक वन्यजीव तस्कर के साथ मिलकर काम कर रहा था। जब्त की गई वस्तुओं को जांच के लिए भेज दिया गया है और तस्करी के व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया