Rajasthan: सहायक उप निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2026

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को अजमेर जिले में राजस्थान पुलिस के सहायक उप निरीक्षक को 28 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सिविल लाइन पुलिस थाना, अजमेर में तैनात सहायक उप निरीक्षक हरीराम यादव को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के बयान के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके द्वारा दर्ज प्रकरण में चालान पेश करने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने 70 हजार रुपये की रिश्वत लेना तय किया। बयान के अनुसार आज जाल बिछा कर आरोपी को 28,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha चुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, Nitin Nabin समेत कई चेहरों पर लगाया बड़ा दांव

YouTube पर PM मोदी नंबर-1, छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा

Top 10 Breaking News | 3 March 2026 | Middle East Conflict | Afghanistan-Pakistan War | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

OP Rajbhar का Mamata सरकार पर निशाना, UP-Bihar की तरह West Bengal में भी विकास के लिए परिवर्तन जरूरी