‘कपड़े हो गए छोटे, तो शर्म कहां से आए?’ वाली कॉन्टेंट क्रिएटर Anita Bishnoi ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

By रेनू तिवारी | Jun 04, 2026

सोशल मीडिया पर होने वाली मानसिक प्रताड़ना और 'साइबर बुलिंग' का एक और खौफनाक चेहरा सामने आया है। राजस्थान की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अनीता बिश्नोई ने बुधवार को कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अनीता के परिजनों का आरोप है कि वह पिछले कई हफ्तों से सोशल मीडिया पर हो रही लगातार ट्रोलिंग, भद्दे कमेंट्स और व्यक्तिगत उत्पीड़न के कारण गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही थीं।

अपने पोस्ट में, बिश्नोई ने संकेत दिया कि शायद वह फिर कभी दिखाई न दें। बिश्नोई के फेसबुक पर करीब 13 लाख और इंस्टाग्राम पर 6.45 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। उनके पति दिनाराम ने आरोप लगाया कि बिश्नोई को हफ्तों से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और व्यक्तिगत हमलों का सामना करना पड़ रहा था। उनके पति के अनुसार, महिलाओं के पहनावे पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एक वीडियो पोस्ट करने के बाद उनकी आलोचना और बढ़ गई। साथ ही कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और साथी इन्फ्लुएंसर की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आईं।

दिनाराम ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग ऐप के माध्यम से बिश्नोई को निशाना बना रहे थे, जिससे वह काफी तनाव में थीं। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियों के माध्यम से उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास किए जा रहे थे। अस्पताल में भर्ती बिश्नोई की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  

View this post on Instagram

A post shared by ANITA (@anita_dinaram_bishnoi)

प्रमुख खबरें

Iran से बवाल के बीच बड़ी बैठक, सऊदी के साथ डोभाल ने की सीक्रेट मीटिंग

Monsoon में क्यों उठती है Romance की तलब? क्यों जरूरत से ज्यादा याद आता है पार्टनर?

जांच समिति के सुझाव (व्यंग्य)

अब दीवार पर नहीं लटकेगा काला टीवी, Smart Mirror TV बना रहा है घरों को स्मार्ट और स्टाइलिश