राजस्थान: विधानसभा उपुचनाव के लिए भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बीच बनी सहमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2019

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक एवं सांसद हनुमान बेनीवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनावों में खींवसर विधानसभा के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन का ऐलान किया है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा सरकार में अपराधियों के साथ उनके चेहरे देखकर सुलूक किया जा रहा: सतीश मिश्रा

बेनीवाल ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनावों में राजस्थान में कांग्रेस का सफाया हुआ है उसी प्रकार विधानसभा उपचुनावों में भी कांग्रेस मुक्त राजस्थान चाहते है और मण्डावा विधानसभा क्षेत्र में भी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी साथ में चुनाव लड़ेगी एवं प्रचण्ड बहुमत के साथ सीट जीतेगी।

इसे भी पढ़ें: CM के रूप में फेल हो चुके गहलोत PM मोदी पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे है: सतीश पूनिया

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत अपने बेटे की बेरोजगारी को मिटाने के लिए आर.सी.ए. का अध्यक्ष बनाने में लगे हुए है। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में अधिकारी सरकार चला रहे है। प्रदेश में अपहरण, हत्याओं की घटनाऐं लगातार बढ़ रही है। अभी हाल ही में किस प्रकार एक बदमाश को थाने से छुड़ाकर ले गये है, यह सरकार के लिए एक शर्म का विषय है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दोनों सीटों पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के साथ मिलकर प्रचण्ड बहुमत के साथ विजयी होगी।

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना