राजस्थान: महाकुंभ से श्रद्धालुओं को ले जा रही बस ने ट्रक को टक्कर मारी, तीन यात्रियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2025

 महाकुंभ में भाग लेने वाले 57 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस बृहस्पतिवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान मध्य प्रदेश के मूल निवासी किशोरीलाल (60), उनकी पत्नी कैलाशीबाई (54) और अशोक के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोग घायल हो गए जिनकी पहचान चमनलाल और पार्वती के रूप में की गई है। अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

एएसआई ने बताया कि संदेह है कि वाहन चलाते समय चालक को झपकी आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का कोटा के एमबीएस अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi