Rajasthan के मुख्यमंत्री Bhajan Lal ने बिजली समझौतों को समय पर पूरा करने को कहा

By Prabhasakshi News Desk | Jun 11, 2024

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न विद्युत निगमों एवं केंद्रीय उपक्रमों के साथ हुए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) को समय पर पूरा किया जाए ताकि आम लोगों को सुचारू रूप से निर्बाध बिजली मिल सके। शर्मा ने यहां ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं की दैनिक आधार पर निगरानी की जाए। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए ताकि आमजन, किसान तथा उद्यमी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। 

शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने में वित्तीय मदद के लिए जिला कलेक्टर बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें ताकि किसानों के लिए वित्तीय बाधा दूर की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 10 वर्ष की मांग को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए जिससे भविष्य की मांग को भी मौजूदा परियोजनाओं में शामिल किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी कार्यालयों में छतों पर सौर इकाई लगाने के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में इन माध्यमों की क्षमता बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए तथा पारेषण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए भी केंद्र सरकार के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करें। बैठक में बताया गया कि केंद्रीय उपक्रमों के साथ हाल में हुए एमओयू और बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) के जरिये राजस्थान में ऊर्जा क्षेत्र के विकास में 1.60 लाख करोड़ रुपये के निवेश से 31,825 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं लगाई जाएंगी।

प्रमुख खबरें

SSC जारी करेगा GD Constable Result, आधिकारिक वेबसाइट पर आएगी कैटेगरी वाइज Cutoff

ज्ञानेश ब्रो रिजाइन करो...शिवाजी पार्क से CJP का जेल भरो आंदोलन, CM फडणवीस को दिपके ने दी चुनौती

Asian Games 2026: 10वें मिनट का वो गोल, जिसने 44 साल बाद भारत को दिलाया Hockey में गोल्ड

Amarinder Singh Raja Warring ने Rahul Gandhi को सौंपा Punjab Congress अध्यक्ष पद से इस्तीफा