Rajasthan: मुख्यमंत्री शर्मा ने जवाहर सर्किल पार्क में लोगों से संवाद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार सुबह यहां जवाहर सर्किल पार्क पहुंचे और वहां सैर के लिए निकले लोगों से संवाद किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने शहर के इस प्रमुख पार्क में सुबह सैर किया।

इस दौरान उन्होंने पार्क में मौजूद लोगों से संवाद किया और ‘फिट इंडिया-फिट राजस्थान’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। आधिकारिक बयान के अनुसार, शर्मा ने जवाहर सर्किल स्थित मन्दिर में दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

शर्मा ने आमजन के साथ जूस पीने के दौरान चर्चा भी की। बाद में मुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.

Liverpool ने डिफेंस मजबूत करने की तैयारी की, जेरेमी जैकेट पर चेल्सी को पछाड़ा

Kylian Mbappe के स्टॉपेज टाइम पेनल्टी से रियल मैड्रिड की जीत, बार्सिलोना से फासला घटा