नागरिकता संशोधन विधेयक पर बोले गहलोत, किस दिशा में जा रहा है मुल्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

जयपुर। नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किए जाने पर प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि समय रहते सबको समझ जाना चाहिए, मुल्क किस दिशा में जा रहा है। गहलोत ने इस बारे में पूछे जाने पर यहां संवाददाताओं से कहा कि देश को किस दिशा में ले जाएंगे ये लोग, समय बताएगा। समय रहते हुए सबको समझ जाना चाहिए, मुल्क किस दिशा में जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया गया जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन का पात्र बनाने का प्रावधान है।

इसे भी पढ़ें: CAB भाजपा के घोषणापत्र का हिस्सा रहा है, शाह बोले- जनता ने दी है इसकी मंजूरी

उन्होंने कहा कि जहां बोलने की आजादी नहीं हो, असहमति को अपना दुश्मन मानते हों, देशद्रोह के मुकदमे बनते हों ...ये लोकतंत्र में कभी सुना नहीं हमने। इसलिए हम बार-बार कहते हैं लोकतंत्र देश में खतरे में है। सोच-समझकर कहते हैं। अब जनता को ये समझना पड़ेगा, जनता ये समझ भी रही है। महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम की ओर संकेत करते हुए गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उससे इनकी आंखें खुल जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Cauvery, Mekedatu प्रोजेक्ट्स पर Karnataka में आज बंद, संगठनों ने दिया नैतिक समर्थन

झूला झूलीं और हाथों में लगवाई मेहंदी... कुछ इस तरह Kangana Ranaut ने Rekha Gupta के घर मनाई पहली तीज

Hariyali Teej Beauty Tips: महंगे पार्लर जाने की जरूरत नहीं, Kiwi Facial से घर पर पाएं Instant Glow

Air India Phuket-Delhi Flight: ऑटोपायलट से पहले 3 Hydraulic अलर्ट, क्यों झूले 300 फीट नीचे यात्री?