राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का बयान, कहा- निःशुल्क टीकाकरण सभी देशवासियों का हक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस प्रतिरक्षण के लिए नि:शुल्क टीकाकरण सभी का हक है। गहलोत ने कांग्रेस पार्टी द्वारा देशवासियों के निःशुल्क टीकाकरण के लिए सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए यह बात कही। गहलोत ने ट्वीट किया ‘‘निःशुल्क टीकाकरण सभी देशवासियों का हक है। जितना शीघ्र हो सके, सभी का नि:शुल्क टीकाकरण हो, यह अत्यंत आवश्यक है।’’ कांग्रेस ने, केंद्र सरकार से सभी देशवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का टीका नि:शुल्क लगवाने की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य