विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका, BJYM से CM Bhajan Lal Sharma का संवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत जोशी और संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने युवाओं के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाने और उनसे लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में संगठन की गतिविधियों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

शर्मा ने कहा कि युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में उनकी अहम भूमिका होगी। उन्होंने भाजयुमो पदाधिकारियों से युवाओं के साथ नियमित संपर्क रखने, उनकी आकांक्षाओं और समस्याओं को समझने तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से रोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता से जुड़ी केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में युवाओं को जागरूक करने तथा पात्र लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि युवा केवल सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले न बनें, बल्कि विकास की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें। शर्मा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर संपर्क बढ़ाने, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद हेमंत जोशी, प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष देवव्रत सिंह चांदलई सहित राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

Sheikh Hasina ने फिर दिया बड़ा बयान, बोलीं- आजादी नहीं मिलती तो...

Dumka के निजी आवासीय स्कूल निदेशक पर छात्रा से यौन शोषण का केस दर्ज, महिला वार्डन अरेस्ट

iPhone Duo को टक्कर देने आ रहा Motorola Razr Flex, 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

Delimitation Bill पर Uddhav Thackeray का वार, बोले- बीजेपी ने पहले से तैयार कर रखी है स्क्रिप्ट