Kota में CM Bhajanlal Sharma ने किया Roadshow, तीसरे इंजन की सरकार बनाने का किया आह्वान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 09, 2026

कोटा (राजस्थान), आठ सितंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मतदाताओं से आगामी नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तेजी से पहुंचाने के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार में तीसरा इंजन जोड़ना जरूरी है। शर्मा ने आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले कोटा में ‘रोड शो’ किया और जनसभा को संबोधित किया।

चुनाव के समय कांग्रेस जिन योजनाओं और विकास कार्यों के नाम पर जनता से वोट मांगती थी उन पर वर्षों तक कोई काम नहीं हुआ, जबकि हमारी सरकार ने ‘संकल्प पत्र’ के 78 प्रतिशत काम ढाई वर्ष में ही पूरे कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक तुष्टिकरण के लिए जयपुर, जोधपुर और कोटा में नगर निगमों का विभाजन किया। इससे प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

वहीं, कांग्रेस शासन में निकाय और पंचायत चुनावों की प्रक्रिया लंबे समय तक चलती रहती थी, जिससे सरकारी संसाधनों और जनता पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ता था, लेकिन हमारी सरकार ने जनहित को सर्वोपरि रखने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा और हाड़ौती के विकास के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला निरंतर प्रयासरत हैं। कोटा में हवाई अड्डे की लंबे समय से जारी मांग अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सड़क, औद्योगिक क्षेत्र और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास में भी तेजी आई है। इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा व कल्पना देवी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि राज्य में कुल 309 में से 162 नगर निकायों में बुधवार को मतदान होगा।

बाकी निकायों के चुनाव के लिए दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होना है।

प्रमुख खबरें

UP Governor Anandiben Patel ने 15 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, समाज सुधार में योगदान का दिया संदेश

Jamia Millia Islamia को भारत विरोधी गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे: VHP

सुरक्षा चिंताओं के कारण IndiGo ने Saudi Arabia की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रोकीं

Delhi Metro की Airport Express Line पर चिपके मिले सरकार विरोधी पोस्टर, अज्ञात लोगों पर FIR