राजस्थान: कांग्रेस विधायक दल की बैठक, विधानसभा सत्र की रणनीति पर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2025

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई जिसमें विधानसभा के मौजूदा सत्र की रणनीति पर चर्चा की गई। राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ।

यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के दौरान कांग्रेस विधायकों ने जनहित के मुद्दों पर सदन में राज्य की भाजपा सरकार को घेरने के योजना पर चर्चा की। इस अवसर पर जूली ने कहा, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर जवाब दे।

विपक्ष की भूमिका इन मुद्दों को उठाना और जनता की ओर से जवाब मांगना है। पार्टी ने बेरोजगारी, विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की और इनको लेकर सत्र के दौरान सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति बनाई।

प्रमुख खबरें

UP के Badaun में पुलिस टीम पर पथराव के बाद 8 लोग गिरफ्तार, 2 FIR दर्ज

FSSAI ने Aerocity के JW Marriott और Andaz होटल को भेजा नोटिस, मिली थीं कई खामियां

Bihar Flood Alert: Gandak Barrage के सभी 36 फाटक खोले गए, नेपाल में बाढ़ के बाद सतर्कता

बच्चों के लिए विपुल साहित्य की रचना समय की जरूरत: रघुनंदन शर्मा