Rajasthan : सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को निर्णायक बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2022

राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की 15 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर निर्णायक बढ़त बना ली है। हालांकि, चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा किया जाना अभी बाकी है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 15वें व अंतिम राउंड की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी शर्मा को कुल 90,915 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अशोक पींचा को 64,219 वोट हासिल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार