राजस्थान : चितौड़गढ़ में करोड़ों रुपये का मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले में करोड़ों रुपये का मादक पदार्थ बरामद कर इस सिलसिले में एक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से चार किलोग्राम 635 ग्राम मादक पदार्थ (एमडीएमए पाउडर) जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपये बताई गई है।

पुलिस टीम ने जलिया चेकपोस्ट पर नीमच की तरफ से आ रही एक कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में एक थैले में प्लास्टिक की चार थैलियों में से मादक पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार यह मादक पदार्थ युवाओं के बीचकाफी लोकप्रिय है और इसकी एक ग्राम की कीमत भी हजारों रुपये में होती है। कार चालक अंकित सिंह सिसोदिया मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर कार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Maharshi Dayanand Saraswati Jayanti 2026 । केसरिया पहने वो Rebel Saint, जिसने शस्त्र नहीं, Education को बनाया सबसे बड़ा हथियार

Shehzad Poonawalla का Congress पर तीखा हमला, गांधीवादी नहीं, अब अराजकतावादी और गालीवादी हो गई है पार्टी

Chirag Paswan का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- अड़ियल Attitude से नहीं चलने दे रहे Parliament

30 की उम्र में करियर दोबारा शुरू करना डरावना था, Priyanka Chopra ने Bollywood छोड़ने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी