Rajasthan Election: CM Gehlot के बयान से मची हलचल, कहा- अब मेरे लिए पद कोई मायने नहीं रखता

By अंकित सिंह | Sep 02, 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि अब उनके लिए पद कोई मायने नहीं रखता और वह अपने वर्षों के अनुभव से जनता की मदद करना जारी रखेंगे। गहलोत ने कहा,“पोस्ट अब मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। मैं अपने वर्षों के अनुभव से आखिरी दम तक आपकी (लोगों की) सेवा करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे जीवन का प्रत्येक क्षण मेरे राज्य की सेवा में व्यतीत हो।" वे शनिवार को ब्यावर एवं दूदू में ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने मुझ पर विश्वास किया। दो बार चुनाव हारने के बाद भी हमने काम करने की इच्छाशक्ति नहीं खोई। हारने के बावजूद, मेरे पास जो भी पद था, मैंने काम करना जारी रखा। पिछली बार जब हम 2013 में हार गए तो आपने हमें फिर आशीर्वाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हमारी योजनाओं को लेकर चिंतित हो गई है। न तो पुरानी पेंशन पर निर्णय ले पा रही है और न ही 25 लाख रुपये का बीमा दे पा रही है। हमने उज्ज्वला योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर देना शुरू किया। केंद्र सरकार ने सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम कर दी।

प्रमुख खबरें

Delhi के Seemapuri में इमारत गिरने से 3 की मौत, मलबे से 11 लोग निकाले गए

President Droupadi Murmu पहुंचीं मनाली, Atal Tunnel और हिडिंबा मंदिर का किया दौरा

गुजरात High Court का आदेश, ITS अधिकारी की हिरासत में मौत पर दर्ज हो FIR

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: Eknath Shinde गुट ने सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन आयोग के फैसले को सही ठहराया