Rajasthan Govt की नई पहल, 'नारी शक्ति रन' से Women Empowerment और Fit India का दिया संदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2026

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शुक्रवार को यहां ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में किया गया था। लगभग 1.5 किलोमीटर की यह दौड़ चांदपोल से शुरू हुई और बड़ी चौपड़ पर समाप्त हुई।

इस दौड़ में में राष्ट्रमंडल खेल 2022 की कांस्य पदक विजेता पूजा सिहाग और ‘वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025’ की स्वर्ण पदक विजेता कचनार चौधरी ने भी भाग लिया। ‘मेरा युवा भारत’ के राज्य निदेशक देवेंद्र कुमार व्यास ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ‘फिट इंडिया’ के संदेश को बढ़ावा देना और साथ ही राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को उजागर करना था।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस