राजस्थान: कोटा में कार हादसे में एक परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2025

राजस्थान के कोटा जिले में मंगलवार रात एक कार के खंभे से टकरा जाने से एक परिवार के तीन लोगों सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रामगंज मंडी थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि कार सन खेड़ी पुलिया के पास एक्सप्रेस वे पर एक खंभे (स्पीडोमीटर पोल) से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में सतीश चंद गोयल (45), उनकी पत्नी कुसुम और कार चालक शैलेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपत्ति की बेटी रितिका (20) की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति विशाल को बुधवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि दंपति और उनकी बेटी उत्तर प्रदेश के जालौन के रहने वाले थे, जबकि कार चालक और विशाल बिहार के छपरा जिले के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि गोयल एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे जबकि सिंह ठेकेदार थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है।

चालक के परिजनों के बुधवार को यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया जबकि दंपति और उनकी बेटी का पोस्टमार्टम उनके परिजनों के यहां पहुंचने पर करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?