राजस्थान : चित्तौड़गढ़ में तालाब में डूबने से चार स्कूली छात्राओं की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2024

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूल से लौट रही चार छात्राओं की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थानाधिकारी घेवर चंद ने बताया कि बिलोदा गांव में स्कूल से लौट रही चारों छात्राओं में से एक छात्रा का तालाब में पांव फिसल गया और वह डूबने लगी उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य छात्राएं भी पानी में उतर गई और तालाब की गहराई में डूबने से चारों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि चारों छात्राओं को तालाब से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत