राजस्थान : गहलोत ने विधायक व छात्र नेता को रिहा करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2025

पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया तथा छात्र नेता निर्मल चौधरी को शनिवार सुबह कथित तौर पर हिरासत में ले लिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने इसकी आलोचना करते हुए दोनों को रिहा करने की मांग की है।

पूनिया व चौधरी ने सोशल मीडिया पर अलग अलग पोस्ट में कहा है कि उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूनिया ने एक्स पर लिखा, “राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर से मुझे और भाई निर्मल चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कायरता का परिचय दिया है। क्या अब भाजपा के इस क्रूर शासन में आम आदमी की आवाज उठाना अपराध हो गया है, हम इस कायरतापूर्ण हरकत से अन्याय के खिलाफ लड़ना बंद नहीं करेंगे।”

गहलोत ने दोनों नेताओं को रिहा करने की मांग करते हुए एक्स पर लिखा, “यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया व निर्मल चौधरी को परीक्षा देते समय हिरासत में लेना अन्यायपूर्ण व लोकतंत्र का उल्लंघन है।”

उन्होंने लिखा, “जनप्रतिनिधियों को जनहित में आवाज उठाने का अधिकार है। राज्य सरकार अविलंब इन्हें रिहा करे।” कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी सोशल मीडिया मंचों पर इस मुद्दे को उठाते हुए पुलिस कार्रवाई की आलोचना की है और इन्हें रिहा करने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका