पायलट का पीछा करने में व्यस्त राजस्थान सरकार ‘ऑटो पायलट मोड’ में : केंद्रीय मंत्री शेखावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

नयी दिल्ली। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर तंज करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार ‘ऑटो पायलट मोड’ में है क्योंकि मुख्यमंत्री एक ‘पायलट का पीछा करने में व्यस्त’ हैं। केंद्रीय मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस ने गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट एवं दो अन्य मंत्रियों को उनके पदों से हटा दिया है। पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम