गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है राजस्थान सरकार : Bhajanlal Sharma

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कहा कि पूरा देश खासतौर से राजस्थान इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहा है और राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। शर्मा रविवार सुबह जयपुर के सेंट्रल पार्क में सुबह की सैर पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। उन्होंने पार्क में घूमने आए लोगों से बातचीत में कहा, ‘‘बिजली और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसलिए बिजली, जलदाय और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: नहर में फंसी डॉल्फिन को 24 घंटे के अभियान के बाद बचाया, घाघरा नदी में वापस छोड़ा

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 48 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘इस बात की प्रबल संभावना है कि राज्य में चल रही भीषण गर्मी और रात को गर्म तापमान अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा।’’ उन्होंने कहा कि 29 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Germany के चांसलर Friedrich Merz ने Ukraine को दिया 1.3 अरब यूरो का नया पैकेज

TCS और Infosys जैसी प्रमुख IT Companies की Q2 आय वृद्धि रह सकती है धीमी

Pakistan को सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजने के आरोप में असम से दो गिरफ्तार

GST Council की बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और टैक्सपेयर्स को मिल सकती है बड़ी राहत