राजस्थान सरकार ने ज़रूरतमंद परिवारों के लिये एकमुश्त 310 करोड़ रूपये की राशि जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

जयपुर।  राजस्थान सरकार ने बुधवार को प्रदेश के ज़रूरतमंद परिवारों के खातों में प्रति परिवार एक-एक हज़ार रुपये जमा कराने के लिए एकमुश्त 310 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। एक सरकारी बयान के अनुसार लोगों के हाथों में नकदी पहुंचने से वे अब अपनी रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा कर सकेंगे। पात्र परिवारों का चयन जन आधार डाटा बेस के आधार पर किया गया है। चयनित परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हज़ार रुपये जमा होंगे और इसकी सूचना उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।

राज्य सरकार ने कलेक्टरों को अतिरिक्त राशि जारी की है। जयपुर कलेक्टर को एक करोड़ रुपये, अन्य संभागीय मुख्यालयों के कलेक्टरों को 75-75 लाख रुपये जबकि शेष जिलों को 50-50 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में घोषणा 23 मार्च को की थी।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल