राजस्थान सरकार ने 62 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

राजस्थान सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 62 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने रविवार देर रात तबादला सूची जारी की। इसके तहत आठ अतिरिक्त मुख्य सचिवों और 11 जिलाधिकारियों का भी तबादला किया गया है। साथ ही 21 आईएएस अधिकारियों को विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अपर्णा अरोड़ा को वन विभाग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह कुलदीप रांका को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) थे।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार को वन विभाग में एसीएस नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता को उद्योग विभाग का प्रमुख शासन सचिव नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल के तहत फलौदी, हनुमानगढ़, झुंझुनू, कोटपूतली, डीडवाना-कुचामन, सवाई माधोपुर, राजसमंद, टोंक, भरतपुर, कोटा और ब्यावर के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार