Rajasthan में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS और 53 RAS अफसरों के तबादले

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

राजस्थान सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 26 और राजस्थान प्रशासन सेवा (आरएएस) के 53 अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात इस बारे में अलग अलग आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, कई विकास प्राधिकरणों, शहरी निकायों और जिला स्तरीय पदों पर तैनात कई अधिकारियों का तबादला/पदस्थापन किया गया है।

आईएएस प्रतिभा वर्मा को चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि अभिषेक जैन को श्रीगंगानगर ज़िला परिषद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह गौरव बुडानिया को अजमेर नगर निगम का आयुक्त और जैसलमेर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर काम कर रहीं रश्मि रानी को अजमेर विकास प्राधिकरण का आयुक्त नियुक्त किया गया है। सरकार ने एक अलग आदेश में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 53 अधिकारियों का भी तबादला किया।

उल्लेखनीय है कि यह तबादले राज्य में शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों से पहले हुए हैं। इससे पहले भी राज्य सरकार ने हाल में कई अधिकारियों के तबादले/पदस्थापन किए थे।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: दोस्त Kim Jong Un के लिए Trump ने South Korea को दे दिया झटका, आश्चर्य में पड़ी दुनिया

Australia vs Bangladesh Test Match | बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, जेक वेदरल्ड बाहर, मैथ्यू रेनशॉ की 3 साल बाद वापसी

Nirmala Sitharaman Birthday: Madurai से Delhi तक का सफर, देश की पहली महिला Finance Minister के Milestones

Ashwin Mushran Accident | बॉलीवुड एक्टर अश्विन मुशरान की कार गोवा में स्कूटर से टकराई, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर पर केस दर्ज