By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2020
जयपुर। राजस्थान सरकार ने सरकारी अमले में बड़े फेरबदल के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस)के 97 अधिकारियों के तबादले/ पदस्थापन किए हैं। राज्य के कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार देर रात इस बारे में आदेश जारी किया। इस क्रम में बड़ी संख्या में उपखंड अधिकारियों (एसडीएम) का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने दो आरएएस एलएन बुनकर व लोकेश कुमार को पदस्थापन की प्रतीक्षा एपीओ में रखा है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने हाल ही में बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे पहले मंगलवार को दो आईएएस व 12 आरएएस के तबादले किए गए थे।