पांच साल तक चलेगी राजस्थान सरकार, गहलोत ने कहा- कोरोना काल में भाजपा के नेताओं ने मानवता को ताक पर रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2020

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग उनकी सरकार को गिराने का षड्यंत्र रच रहे हैं लेकिन उनकी सरकार स्थिर है, स्थिर रहेगी और पांच साल चलेगी। संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के वक्त में भाजपा के नेताओं ने मानवता व इंसानियत को ताक पर रख दिया है ... ये लोग सरकार गिराने में लगे हैं। ये लोग (भाजपा नेता) सरकार कैसे गिरे, किस प्रकार से तोड़-फोड़ करें ... खरीद फरोख्त कैसे करें ... इन तमाम काम में लगे हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द