Rajasthan: हनुमानगढ़ जिले में 15 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब 15 करोड़ रुपये की हेरोइन, चीन में बनी दो पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार ये गिरफ्तारियां बुधवार देर रात संगरिया थाना इलाके में रोही नगराना के पास गश्त के दौरान की गईं। आरोपी हरियाणा नंबर की एक एसयूवी में सवार थे और कथित तौर पर इस खेप को पहुंचाने जा रहे थे।

हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक हरि शंकर ने कहा कि पंजाब के बठिंडा के रहने वाले भूपेंद्र सिंह (43) और राजस्थान के डीग के रहने वाले नासिर (23) को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने गाड़ी के अंदर एक बैग से कथित तौर पर 3.08 किलो हेरोइन, दो विदेशी पिस्तौल व 14 कारतूस आदि बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार दोनों आरोपियों का कथित तौर पर आपराधिक अतीत रहा है और वे विदेश में बैठे एक हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती पूछताछ से पता चलता है कि मादक पदार्थ और हथियार पंजाब के हरिके इलाके से लाए गए थे। उनके मोबाइल फोन से अंतरराष्ट्रीय नंबरों पर लगातार बातचीत होती दिखी है।’’

जांच अधिकारियों को शक है कि जब्त की गई पिस्तौल और हेरोइन पाकिस्तान से भारत में तस्करी करके लाई गई होगी। पुलिस ने कहा कि विदेशी हैंडलर की भूमिका और तस्करी की जांच की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Maruti Suzuki ग्राहकों को देगी झटका! जल्द बढ़ेंगी Cars की कीमतें, जानें क्या है असली वजह?

Assam CM हिमंता के मियां बयान पर बवाल, हेट स्पीच बताकर जमात पहुंची Supreme Court

पीएम से पूछिए क्या उनके माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र है? CEC ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के बाद भड़कीं ममता बनर्जी

West Bengal की Voter List पर संग्राम, Election Commission से भिड़ीं Mamata Banerjee