राजस्थान उच्च न्यायालय ने पंचायत और निकाय चुनाव 15 अप्रैल तक कराने के निर्देश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2025

राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि पंचायत और नगर निकायों के लंबित चुनाव एक साथ कराए जाएं और पूरी प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 तक पूरी की जाए। साथ ही अदालत ने अधिकारियों को दोनों निकायों के लिए परिसीमन प्रक्रिया 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूरा करने का आदेश दिया है।

इस आदेश के बाद राज्य को 11,000 से अधिक ग्राम पंचायतों और 309 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव कराने होंगे। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, गिरिराज सिंह देवंदा और 437 अन्य की याचिकाओं में दावा किया गया था कि चुनाव स्थगित करना संविधान के अनुच्छेद 243ई और 243के तथा राजस्थान पंचायत राज अधिनियम, 1994 की धारा 17 का उल्लंघन है।

याचिकाकर्ता के वकील पी. सी. देवंदा ने कहा, “इस स्थगन ने 6,700 से अधिक पंचायतों में लोकतांत्रिक कामकाज को बाधित किया है।” उन्होंने यह भी दलील दी कि निवर्तमान सरपंचों को प्रशासक नियुक्त नहीं किया जा सकता। महाधिवक्ता द्वारा चुनाव की तारीखें प्रस्तुत न कर पाने और पूर्व निर्धारित समयसीमा बोर्ड परीक्षाओं से टकराने के कारण अदालत ने नयी समयसीमा निर्धारित की है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है