राजस्थान के मंत्री ने राहुल गांधी की 'तुलना' प्रभु राम से की, बीजेपी बोली- चापलूसी की हद, विवाद बढ़ने पर कांग्रेस ने दी सफाई

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2022

राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने कांग्रेस के पूर्व नेता राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार के रूप में देखे जाने वाले परसादी लाल मीणा ने दौसा में पत्रकारों से बातचीत में भारत जोड़ो यात्रा की बधाई दी और दावा किया कि राहुल गांधी अयोध्या से पैदल यात्रा करने वाले भगवान राम की तुलना में अधिक दूरी तक चले। राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा था कि राहुल गांधी जी की पदयात्रा ऐतिहासिक होगी...भगवान राम जी अयोध्या से श्रीलंका पैदल गए थे लेकिन राहुल गांधी जी उससे भी ज्यादा पैदल जाएंगे..वो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल जाएंगे। राहुल गांधी के ऐतिहासिक मार्च का उद्देश्य देश को बदलना है।" गहलोत के मंत्रिमंडल में, मीना के पास राजस्थान सरकार में स्वास्थ्य और उत्पाद शुल्क विभाग है।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत बोले- वसुंधरा राजे के साथ भाजपा का अन्याय सबके सामने है

बता दें कि कांग्रेस ने 7 सितंबर को तमिलनाडु की कन्याकुमारी से अपनी 3,500 किलोमीटर, 150-दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। यह मार्च लगभग पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा। यह दावा करते हुए कि भाजपा ने देश का माहौल खराब किया है, उन्होंने कहा कि गांधी देश में माहौल को ठीक करने, शांति और सद्भाव बहाल करने के लिए यात्रा कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

मेट्रो में सफर, मंदिर में पूजा और आईआईटी मद्रास का दौरा, ऐसा रहेगा PM Modi का चेन्नई दौरा

Riyadh Airport पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, भारत ने कहा- आम लोगों को निशाना बनाना बंद हो

पूर्व DGP R Sreelekha ने बताई पार्षद पद छोड़ने के विचार की वजह, काम में देरी से थीं निराश