गहलोत खेमे से नाराज चल रहे रमेश मीणा ने की शक्ति परीक्षण की मांग, कही ये अहम बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2020

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज चल रहे खेमे द्वारा सदन में शक्ति परीक्षण कराए जाने की मांग की जा रही है। विधायक दीपेंद्र सिंह के बाद अब मुख्यमंत्री सचिन पायलट के करीबी माने जाने वाले मंत्री रमेश मीणा ने भी यह मांग की है। मीणा ने कहा है कि सदन में शक्ति परीक्षण से साफ हो जाएगा कि अशोक गहलोत सरकार के साथ कितने विधायक हैं। मीणा ने मंगलवार को कहा, ‘‘ सदन में शक्ति परीक्षण (फ्लोर टेस्ट) होना चाहिए। इससे उस दावे की पोल खुल जाएगी कि अशोक गहलोत सरकार को 109 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।’’ 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में जारी राजनीतिक उठा-पटक के बीच कांग्रेस ने पायलट से विधायक दल की बैठक में भाग लेने की अपील की 

कांग्रेस के एक और विधायक मुरारी लाल मीणा जो पायलट के करीबी माने जाते हैं, उन्होंने भी मुख्यमंत्री गहलोत पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। मीणा ने ट्वीट किया, ‘‘ जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पांच वर्ष मेहनत की उनकी उपेक्षा अशोक गहलोत द्वारा की गई।‘‘ मीणा ने कहा कि पूर्वी राजस्थान ने विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीट दी, जिन समाजों ने वोट दिए उनकी उपेक्षा की जा रही है। चुनावी वादे पूरे नहीं हो पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक दल की मंगलवार को यहां फिर बैठक हो रही है।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू