राजस्थान: हरियाणा पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2025

राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में साइबर अपराध के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई हरियाणा पुलिस की टीम पर करीब एक दर्जन बदमाशों ने हमला कर पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ा लिया।

बिश्नोई ने बताया कि उस दौरान आरोपी के लगभग 8-10 साथियों ने हरियाणा पुलिस वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया और उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने न केवल पुलिस टीम के साथ मारपीट की बल्कि अपने साथी को भी छुड़ा लिया। बिश्नोई ने कहा कि हमलावरों ने पुलिस वाहन के चालक का भी अपहरण कर लिया लेकिन बाद में उसे एक टोल बूथ पर छोड़ दिया।

हरियाणा पुलिस अधिकारियों को पास के एक होटल में शरण लेनी पड़ी। उन्होंने बताया कि राजस्थान पुलिस को पड़ोसी राज्य की पुलिस की कार्रवाई के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं थी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच