Rajasthan: गहलोत के सामने फिर लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, PM ने इशारा कर लोगों को कराया शांत

By अंकित सिंह | May 10, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच साझा किया और नाथद्वारा में एक जनसभा को संबोधित किया। अशोक गहलोत का नाथद्वारा रैली में 'मोदी-मोदी' के नारों के साथ स्वागत किया गया। हाालंकि, इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से शांत रहने का इशारा भी किया। दरअसल, जैसे ही अशोक गहलोत आपना भाषण देने के लिए उठे, वहां मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। वैसे मंच पर मोदी और गहलोत के बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi की मौजूदगी में बोले Ashok Gehlot, लोकतंत्र में कोई दुश्मनी नहीं, यह लड़ाई विचारधारा की है

वहीं, प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश में कुछ लोग ऐसी विचारधारा के शिकार हो चुके हैं, इतनी नकारात्मकता से भरे हुए हैं, देश में कुछ भी अच्छा होते वे देखना ही नहीं चाहते। उन्हें विवाद खड़ा करना ही अच्छा लगता है। मोदी ने कहा कि नकारात्मकता से भरे हुए लोगों में न दूरदृष्टि होती है और न ही वे राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर देख पाते हैं। उन्होंने कहा कि दूरदृष्टि के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर न बनाने का नुकसान राजस्थान ने भी खूब उठाया है। इस मरुभूमि में कनेक्टिविटी के अभाव में आना-जाना कितना मुश्किल होता था... ये आप भलिभांति जानते हैं। इस कारण यहां खेती किसानी, व्यापार, कारोबार सब कुछ मुश्किल था।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश