Rajasthan Paper Leak: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख के बेटों को ED का समन

By अंकित सिंह | Nov 02, 2023

राजस्थान कांग्रेस प्रमुख पर शिकंजा कसते हुए, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल सरकारी स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा के प्रश्नपत्रों के कथित लीक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गोविंद सिंह डोटासरा के बेटों को तलब किया। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। अभिलाष डोटासरा को जहां 7 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है, वहीं अविनाश डोटासरा को 8 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी ने एक सप्ताह पहले कथित परीक्षा पेपर लीक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत जयपुर और सीकर में गोविंद सिंह डोटासरा के परिसरों पर छापा मारा था और विदेशी मुद्रा उल्लंघन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष वैभव गहलोत को तलब किया था। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan BJP में मुख्यमंत्री पद के लिए Vasundhara Raje समेत यह हैं पांच प्रबल उम्मीदवार

राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गोविंद सिंह डोटासरा के साथ खड़ी है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला राजस्थान पुलिस द्वारा भूपेन्द्र सरन नाम के एक व्यक्ति सहित आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर से उपजा है, जिसे हाल ही में इस मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जांच एजेंसी की आलोचना की थी। अपने बयान में उन्होंने कहा था कि ये दुर्भाग्य की बात है कि एक चुनावी राज्य के मुख्यमंत्री को कहना पड़े कि इस देश में ED कुत्तों से ज्यादा घूम रही है, इससे बड़ा दुर्भाग्य किसी देश के लिए क्या होगा?

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर