Rajasthan: 11 मई से जन संघर्ष यात्रा निकालेंगे पायलट, गहलोत पर वार करते हुआ कहा- उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं, वसुंधरा राजे हैं

By अंकित सिंह | May 09, 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल में ही वसुंधरा राजे को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। इस बयान के बाद से राजस्थान की राजनीति तेज हो गई है। इन सब के बीच आज सचिन पायलट ने अशोक गहलोत पर जबरदस्त तरीके से प्रहार किया है। सचिन पायलट ने साफ तौर पर कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धौलपुर का भाषण सुना, उसे सुनकर ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक तरफ यह कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम भाजपा कर रही थी, दूसरी तरफ कहा जाता है कि हमें बचाने का काम वसुंधरा राजे कर रही थी। आप कहना क्या चाहते हैं, आपको स्पष्ट करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Barmer से Sachin Pilot ने किया Gehlot के खिलाफ जंग का ऐलान, बोले- अब मुझे किसी की नाराजगी की परवाह नहीं

इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि मैं 11 मई को अजमेर से एक जन संघर्ष यात्रा निकालूंगा और हम जयपुर की तरफ आएंगे। यह 125 किमी की यात्रा होगी। सही निर्णय तब लिए जाएंगे जब जनता का पूरा साथ होगा। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाऊंगा और मुद्दे को उठाऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे मुद्दे को लेकर ही जन जन संघर्ष यात्रा होगी। यह यात्रा अजमेर से जयपुर तक निकलेगी। कांग्रेस के युवा नेता ने साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री का भाषण सुनने के बाद मैं पूरी तरीके से हैरान हूं। कुछ लोग चाहते हैं कि कांग्रेस कमजोर हो जाए। कुछ लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब समझ में आ रहा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी