Rajasthan: चुनावी साल में राजस्थान को PM Modi का सौगात, बोले- राज्य में अपार सामर्थ्य और संभावनाओं का केंद्र

By अंकित सिंह | Jul 08, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह आज राजस्थान के बीकानेर पहुंचे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वीरों की धरती राजस्थान को नमन करते हुए मोदी ने कहा कि ये धरती बार-बार, जो विकास से समर्पित लोग हैं, उनकी प्रतीक्षा भी करती है और बुलावा भी भेजती है। उन्होंने कहा कि देश विकास की नई-नई सौगात, इस वीर धरा को उसके चरणों में समर्पित करने के लिए निरंतर प्रयास करता है। आज यहां बीकानेर और राजस्थान के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। राजस्थान को कुछ ही महीनों के भीतर में दो-दो आधुनिक 6 लेन मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: 'केसीआर सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार', PM Modi बोले- बीआरएस और कांग्रेस तेलंगाना के लोगों के लिए खतरनाक

तेलंगाना का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने सीमांत गांवों को देश का पहला गांव घोषित किया है। जो बॉर्डर इलाके दशकों से विकास से वंचित थे, उनके विकास के लिए हमने जीवंत गांव योजना शुरु की है। हमने सीमांत गांवो को देश का पहला गांव घोषित किया है। इससे पहले वह तेलंगाना में थे जहां उन्होंने लगभग 6,100 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण अवसंरचना विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कहा कि 21वीं सदी के इस तीसरे दशक के हर पल का पूरा इस्तेमाल करना है, ताकि देश का कोई भी कोना तेज विकास की दौड़ में पीछे न छूटे। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है, तो उसमें तेलंगाना के लोगों की बड़ी भूमिका है।

प्रमुख खबरें

न्यायमूर्ति अश्वनी मिश्रा ने Punjab and Haryana High Court के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Love Horoscope For 7 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 7 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Iran US Conflict | तीन तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमले के बाद भड़का ईरान, Strait of Hormuz में वर्जित क्षेत्र घोषित करने की तैयारी

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक बाजार में 4 पैसे मजबूत होकर 94.39 पर पहुंचा रुपया